वृन्दावन से बरसाना का सफर

vrindavan to barsana distance

vrindavan to barsana distance

यदि आप बरसाना जाना चाहते हो तो इसके कई तरीके है आप मथुरा से , वृन्दावन से , गोवेर्धन से भी जा सकते हैं , आइये आपको बताते हैं वृन्दावन से मथुरा की दूरी कितनी है और आप कैसे वहां तक सबसे आसान तरीके से जा सकते हैं।

How to go from Vrindavan to Barsana?मैं वृंदावन से बरसाना कैसे जाऊं?

वृन्दावन से बरसाना जाने के लिए सबसे पहले आपको मथुरा से वृन्दावन आना पड़ेगा। मथुरा से वृन्दावन कैसे आ सकते हैं इसकी पूरी जानकारी के लिए आप प्रेम मंदिर वृन्दावन ( Prem Mandir Vrindavan ) इस ब्लॉग को देखिये जिसमे सारी जानकारी दी गयी है।

वृन्दावन से बरसाना जाने के लिए आप सरकारी A .C . बसों से जा सकते हैं जो आपको सीधे वृन्दावन से मिल जायेगी। दूसरा तरीका है आप ऑटो से जाओ बहुत से ऑटो वाले गोवर्धन तक छोड़ते हैं इसलिए आप पहले पता कर लीजिएगा। तीसरा आप टेम्पो से भी जा सकते हैं जिसे छोटा हाथी भी कहते हैं। इसके अलावा आप वृन्दावन से मथुरा और मथुरा से बरसाना जा सकते हैं। इसके अलावा मथुरा या वृन्दावन से गोवर्धन और गोवर्धन से बरसाना जा सकते हैं।

vrindavan to barsana distance? वृन्दावन से बरसाना की दूरी

वृन्दावन से बरसाना की दूरी लगभग 43 किलोमीटर है और इसका अनुमानित किराया 70 रूपया है आप अगर A .C बस से भी जाएं तो इतना ही किराया पडेगा। आप लगभग 2 घंटे में वृन्दावन से बरसाना पहुंच जायेंगे।

What is special in Barsana?बरसाना देखने लायक है?

vrindavan to barsana distance

बरसाना में सबसे खास है राधा रानी मंदिर ,बरसाना को राधा रानी का निज महल माना जाता है , जो वृन्दावन आया और बरसाना नहीं गया तो उसकी यात्रा सफल नहीं मानी जाती है , इसका कारण ये है की ब्रज की अधीश्वरी श्री राधा रानी है। दुनिया भगवान श्री कृष्ण के लिए पागल रहते हैं और भगवान श्री कृष्ण श्री राधा रानी के पीछे पीछे डोलते हैं। आप निम्न पंक्तियों द्वारा ब्रज का भाव समझ पाएंगे

“ब्रह्म में ढूँढ्यौ पुरानन गानन बेद-रिचा सुनि चौगुने चायन |
देख्यौ सुन्यौ कबहूँ न कितूँ वह कैसे सरूप औ कैसे सुभायन |
टेरत हेरत हारि परयौ रसखानि बतायो न लोग लुगायन |
देख्यौ दुरौ वह कुंज-कुटीर में बैठौ पलोटत राधिका-पायन | |”

– श्री रसखान, रसखान रत्नावली

संत रसखान कहते हैं, “मैंने ब्रह्म को पुराणों के गीतों में ढूंढा, वेद ऋचाओं को चौगुने चाव से इसी लिए सुना शयद इससे ब्रह्म का पता चल जाए।  लेकिन दुर्भाग्य से मैंने उन्हें वहाँ कहीं नहीं पाया। मेरे सारे प्रत्यन निष्फल हुए, मैं यह जान नहीं पाया कि उस ब्रह्म का कैसा स्वरुप और स्वभाव है।  अंत में जब मैंने लगभग सब कुछ कर लिया और ढूंढते-ढूंढते थक गया, तो उनके दर्शन मुझे श्री राधा रानी के चरण कमलों में हुए जहाँ वह श्री राधारानी के चरणों को प्रेम से दबा रहे हैं ।”

FAQS

How far is krishna janmabhoomi from Barsana?कृष्ण जन्मभूमि से बरसाना की दूरी

कृष्णा जन्भूमि से बरसाना की दुरी लगभग 42 किलोमीटर है चूँकि कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में है।

Is Vrindavan and Barsana same?क्या वृन्दावन और बरसाना एक ही हैं ?

नहीं वृन्दावन भगवान राधा कृष्ण की क्रीड़ा-स्थली है और बरसाना राधा रानी का निज महल हैं।

ये भी पढ़ें :श्री रामचंद्र कृपालु भजमन

राम भजन हिंदी में लिखित

चरणों में रघुवर के

करुणा करो कष्ट हरो ज्ञान दो भगवन 

मुझे ले चलियो हनुमान मैया के जगराते में

चारधाम यात्रा

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जीवन परिचय

Places to visit in Ayodhya

हमारे धर्म ग्रंथों की अनसुनी कहानी , भजन की pdf, और ज्ञानवर्धक चर्चा सुनने के लिए हमारे इस ग्रुप में जल्दी join ho जाएं, यहां आध्यात्म के अलावा और कोई फालतू बात नहीं होती https://chat.whatsapp.com/J8DmhFf4cucFkku4aiTr1s

https://whatsapp.com/channel/0029VaZyoESHltY2nYxyFS2S

https://youtube.com/@shubahmkandpal8484?si=L-Lye5QYMUTWc-Ad

http

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *